आरोपी की गिरफ्तारी को गई पुलिस पर हमला, दारोगा व दो सिपाही जख़्मी, दो गिरफ्तार!

SHARE:

रिपोर्ट- धर्मेंद्र कुमार

मोतिहारी पुलिस कर्मी पर एक सप्ताह के अन्दर हरसिद्धि पुलिस पर दुबारा हुआ है हमला,लाठी डंडे से हुआ है हमला,एक दरोगा सहित तीन पुलिस कर्मी हुए है घायल,दो को पुलिस ने किया
गिरफ्तार,हरसिद्धि थाना के सोनवर्षा वार्ड 11 के गुमास्ता टोला की है घटना,हरसिद्धि थाना कांड संख्या 413/24 के अभियुक्त शत्रुघ्न सहनी को पकड़ने के बाद पुलिस पर हुआ है हमला ।मोतिहारी हरसिद्धि सोनबरसा वार्ड no 11 गुमास्ता टोला में हरसिद्धि थाना कांड संख्या 413/24 दिनांक 28/07/24 धारा 69/351/352/3(5) BNS &3/4 दहेज अधिनियम & 67 IT ACT के अभियुक्त शत्रुध्न साहनी की गिरफ्तारी हेतु हरसिद्धि थाना की टीम गई थी तो शत्रुध्न साहनी को टीम के द्वारा गिरफ्तार कर गाड़ी में बैठने के क्रम में उसके परिवार के सदस्य और अगल बगल के लोग द्वारा जबरदस्ती अभियुक्त को गाड़ी से उतर कर सभी लोगों द्वारा पुलिस गाड़ी पर लाठी डंटा रोड़ा से हमला किया और अभियुक्त को अभिरक्षा से छुड़ाकर भगा दिए और पुलिस पर लाठी डंडा से हमला कर दिया फिर थाना से और भी बल लेकर पहुंच कर दो लोगों की गिरफ्तारी की गई ।संजू देवी,निवेश कुमार को गिरफ्तार किया गया है और भी अभुक्त के विरुद्ध रेड छापामारी की जा रही है।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें