बेगूसराय- बाइक सवार को बेलगाम कार ने कुचला, घटनास्थल पर ही मौत!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित!

बेगूसराय में बोलेरो ने एक मोटरसाइकिल सवार युवक को कुचल दिया। जिससे मोटरसाइकिल सवार युवक की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। घटना गढ़पुरा थाना क्षेत्र के गढ़पुरा के पास की है। मृतक युवक की पहचान गढ़पुरा थाना क्षेत्र के रक्सी गांव के रहने वाले चांदी लाल यादव का पुत्र नवीन कुमार के रूप में की गई है। घटना के संबंध में परिजनों बताया है कि नवीन कुमार अपने मोटरसाइकिल पर सवार होकर अपने बहन से मिलने के लिए गढ़पुरा जा रहा था। तभी रास्ते में ही तेज रफ्तार बोलेरो ने मोटरसाइकिल सवार नवीन कुमार को कुचल दिया। हादसा इतना जबरदस्त था कि नवीन कुमार की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया है। वहीं घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने गढ़पुरा थाना पुलिस को दी। मौके पर गढ़पुरा थाने की पुलिस पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
बाइट_ विकाश कुमार परिजन

Join us on:

Leave a Comment