:- रवि शंकर अमित!
बिहार में स्वास्थ्य क्रांति: निःशुल्क औषधि वितरण सेवा का शुभारंभ
एनडीए सरकार का बड़ा कदम: हर पंचायत तक पहुंचेगी मुफ्त दवाएं
जन-जन तक स्वास्थ्य सुविधाएं: बिहार में मुफ्त औषधि वाहन रवाना
हर नागरिक तक स्वास्थ्य सेवा पहुंचाना हमारी प्राथमिकता :डॉ. दिलीप जायसवाल:
मुफ्त औषधि सेवा: बिहार को स्वस्थ और सशक्त बनाने की दिशा में कदम: डॉ दिलीप जायसवाल
पटना: बिहार की एनडीए सरकार स्वास्थ्य सुविधाओं को जन-जन तक पहुंचाने के अपने वादे पर लगातार काम कर रही है। आज मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राज्य के विभिन्न जिलों में मुफ्त औषधि वितरण वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। यह पहल स्वास्थ्य सेवाओं को जिला मुख्यालय से लेकर पंचायत स्तर तक पहुंचाने में मील का पत्थर साबित होगी।
प्रदेश अध्यक्ष और राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल ने इस अवसर पर कहा:
“एनडीए सरकार जनकल्याण के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है। यह पहल राज्य के प्रत्येक नागरिक को निःशुल्क और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक बड़ा कदम है। इन वाहनों के माध्यम से आवश्यक औषधियां समय पर उपलब्ध होंगी, जिससे लोगों को असुविधा का सामना नहीं करना पड़ेगा।”
डॉ. जायसवाल ने यह भी कहा कि स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में एनडीए सरकार की यह पहल सिर्फ एक शुरुआत है। आने वाले समय में सरकार स्वास्थ्य के क्षेत्र में और भी योजनाएं लागू करेगी, जिससे बिहार के हर व्यक्ति को बेहतर और सशक्त स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें।




