महिला के गले से सोने की चेन की छिनतई कर भाग रहे अपराधी का Live CCTV वीडियो आया सामने!

SHARE:

सोनी पाण्डेय

दरभंगा के अत्यंत व्यस्त रहने वाले इलाके के नगर थाना क्षेत्र में अपने घर राज कुमार गंज से पैदल हसन चौक की तरफ जाने के क्रम में एक युवक आयकर चौक से पीछा कर चौराहे पर पहुंचते ही महिला के गले से सोने की चेन छीन कर फरार हो गया।भागते युवक का वीडियो CCTV में कैद हो गया। महिला ने नगर थाना में आवेदन दिया है जिसके बाद पुलिस ने कारवाई करते हुये एक युवक को हिरासत में लिया है।

CCTV में देखा जा सकता है कि एक युवक पहले से खड़ा है जैसे ही महिला आती है उसके पीछे पीछे आयकर चौक से चौराहे तक जाता है फिर चेन छीनने के बाद भागते हुए आता है और फिर CCTV के दायरे से बाहर निकल जाता है।

पीड़ित महिला डौली कुमारी ने बताया कि वो अपने घर राजकुमार गंज से हसन चौक किसी काम से जा रही थी लेकिन जैसे ही आयकर चौराहे पर पहुंची पीछे से चेन छीनकर भाग गया ।

पुरे मामले में पुलिस ने कैमरे पर कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है अभी एक युवक को हिरासत में ले कर पूछताछ किया जा रही है।

Join us on:

Leave a Comment