अभिषेक कुमार

गया। विश्व धरोहर महाबोधि मंदिर को आम श्रदालुओ के दर्शन के लिए खोल दिया गया है।बिहार सरकार के आदेश के बाद सभी धार्मिक स्थलों को कोरोना गाइडलाइन के साथ खोल गया है,अब दूर दराज से आने वाले पर्यटकों को निराश नही होना पड़ेगा।गुरुवार को मंदिर परिसर के साफ सफाई और सेनेटाइज के बाद शुक्रवार को अहले सुबह भगवान बुद्ध के पूजा अर्चना करने के बाद खोला गया है,जिसमे बीटीएमसी ने अपने कुछ खास नियम बनाए है,उक्त नियमो में कोरोना गाइडलाइन की पालन करना जरूरी होगा,साथ ही बिना मास्क लगाए पर्यटकों को प्रवेश नही दिया जाएगा,मंदिर खुलने का समय सुबह 5 बजे से लेकर रात 9 बजे तक निर्धारित किया गया है।




