:- रवि शंकर अमित!
बेगूसराय से दिल को दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां सनकी पति ने पत्नी को उसके मां के सामने ही चाकू से गला रेतकर का निर्मम तरीके से हत्या कर दिया । हत्या के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया। बताया जा रहा है कि पत्नी ने पति से अपने सोने की जेवरात की मांग किया तो पति आग-बबूला हो गया। और पति ने अपनी पत्नी को उसकी मां के सामने चाकू से गला रेत दिया । घटना बेगूसराय के वीरपुर थाना क्षेत्र के भवानंदपुर पंचायत स्थित कुशल टोला की है। मृतका की पहचान भवानंदपुर पंचायत के वार्ड- 8 निवासी स्वर्गीय दुखन मोची की 22 वर्षीय पुत्री चमचम कुमारी के रूप में हुई है। मृतका का ससुराल तेघड़ा थाना क्षेत्र के मधुरापुर में है। बताया जा रहा है कि रमेश मोची चमचम कुमारी से 2 साल पहले शादी किया था।मृतका की मां सुकनी देवी ने बताया कि उसके पति ने ही फोन कर उसे बुलाया था फिर दोनों के बीच जेवरात को लेकर कहासुनी हो गयी। जेवरात की मांग से पति को इतना गुस्सा आया कि उसने पत्नी की गला रेतकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया। उन्होंने बताया कि पहले से शादीशुदा रमेश मोची था। जब चमचम के साथ शादी हुआ था तब उसको पता चला कि पहले से ही एक और शादी कर रखा है। उन्होंने बताया उसके बाद ससुराल नहीं जाना चाहती थी। इस घटना के संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि विवाहिता के पति ने मोबाइल पर कॉल करके चमचम मिलने के लिए बुलाया था। जहां पहले से घात लगाए पति ने सड़क किनारे कुशल टोल में उसकी धारदार चाकू से गला काट दी। जिससे विवाहिता की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ घटनास्थल पर उमड़ पड़ी। सूचना पाकर वीरपुर पुलिस घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की छानबीन शुरू की।
बाइट_ सुकनी देवी, मां
बाइट _कृष्ण देव पासवान ,चौकीदार




