वैशाली- बस ने ऑटो में मारी टक्कर, ऑटो सवार माँ की मौत बेटी की हालत नाजुक!

SHARE:

रिपोर्ट- ऋषभ कुमार!

वैशाली। हाजीपुर पटना मुख्य मार्ग के महात्मा गांधी सेतु पाया नंबर 22 के निकट बस ने टेंपो में पीछे से मारी टक्कर टेंपो पर सवार मां की मौत बेटी गंभीर रूप से हुई घायल घटना के बाद मौके से बस और टेंपो चालक हुआ फरार राजगीरों द्वारा घटना की सूचना गंगा ब्रिज थाने की पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची गंगा ब्रिज थाने की पुलिस ने घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया और महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया और घटना की सूचना परिजनों को दिया सूचना मिलते ही परिजन भी सदर अस्पताल पहुंच गए। मृतक की पहचान समस्तीपुर जिले के पटोरी थाना क्षेत्र के जौनापुर निवासी महेश कुमार की 56 वर्षीय पत्नी शैलदेवी बताई गई है। घायल सिवान जिले के संतोष कुमार सिंह की पत्नी अंतिमा सिंह बताई गई है। मिली जानकारी के अनुसार दोनों मां बेटी प्रयागराज से लौटी थी पटना जंक्शन से टेंपो सवार होकर अपने घर जौनापुर जा रही थी गंगा ब्रिज थाना क्षेत्र के महात्मा गांधी सेतु पाया नंबर 22 के निकट पटना की तरफ से आ रही बस ने टेंपो में पीछे से टक्कर मार दी जिससे टेंपो पलट गया। महिला की मौत मौके पर ही हो गई और बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद बस भी मौके से फरार हो गया टेंपो चालक भी टेंपो छोड़कर मौके से फरार हो गया। मौके पर पहुंची गंगा ब्रिज थाने की पुलिस ने घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया महिला के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया। पुलिस ने मौके से टेंपो को जप्त थाने ले आई है। महिला की मौत हो जाने से परिजनों में कोहराम मच गया है। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

क्या कहते हैं पुलिस अधिकारी

इस संबंध में गंगा ब्रिज थाना अध्यक्ष अभिषेक त्रिपाठी ने बताया कि महात्मा गांधी सेतु पाया नंबर 22 के निकट बस ने टेंपो में पीछे से टक्कर मार दी जिसमें एक महिला की मौत हो गई है। और एक घायल हो गया है। घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। मौके से टेंपो को जप्त कर लिया गया है। टेंपो चालक मौके से फरार हो गया है।

Join us on:

Leave a Comment