रिपोर्ट- आशुतोष पांडेय!
जिले में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (AB-PMJAY) एवं मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना (MM-JAY) के अंतर्गत सभी पात्र लाभार्थियों का आयुष्मान कार्ड तथा 70 वर्ष या उससे अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों हेतु विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत, दिनांक 23.11.2024 को चिन्हित स्थलों पर CSC VLE, कार्यपाल सहायक, जीविका दीदी, और आशा कार्यकर्ता की मदद से कुल 366 आयुष्मान कार्ड तथा 70 वर्ष से अधिक उम्र के सभी वरिष्ठ नागरिकों के 186 आयुष्मान वय वंदना कार्ड बनाए गए।
आयुष्मान भारत कार्यालय द्वारा 10 दिसंबर 2024 तक जिले के प्रमुख चिन्हित स्थलों पर 70 वर्ष या उससे अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों के आयुष्मान कार्ड निर्माण का कार्य किया जा रहा है। इसके तहत, जिले के रमना मैदान में सुबह 6:30 बजे से 9:30 बजे तक, चंदवा मोड़ के पास सूर्य मंदिर पर सुबह 6:30 बजे से 9:30 बजे तक, रेलवे स्टेशन पर सुबह 9:30 बजे से शाम 5:00 बजे तक, और जिला कोर्ट परिसर के पास सुबह 9:30 बजे से दोपहर 4:00 बजे तक कैंप का आयोजन किया जाएगा। इन स्थलों पर आयुष्मान वय वंदना कार्ड एवं आयुष्मान कार्ड निर्माण का कार्य किया जाएगा।




