रिपोर्ट- ऋषभ कुमार!
वैशाली। हाजीपुर पटना मुख्य मार्ग औद्योगिक थाना क्षेत्र के चौरसिया चौक के निकट अनियंत्रित होकर यात्रियों से भरा बस सड़क किनारे नाली पर चढ़ गया जिससे नाली के पास खड़ा एक युवक बस की चपेट में आ गया जिससे युवकगंभीर रूप से घायल हो गया घटना के बाद आसपास स्थानीय लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। स्थानीय लोगों द्वारा घटना की सूचना औद्योगिक थाने की पुलिस को दी गई सूचना मिलते ही औद्योगिक थाना अध्यक्ष दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और घायल युवक को इलाज के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। घायल युवक की पहचान चौरसिया चौक गांव निवासी राम उचित पासवान के 30 वर्षीय पुत्र संतोष कुमार बताया गया है। मिली जानकारी के अनुसार शनिवार की देर शाम 7:30 बजे पटना की तरफ से आ रही यात्रियों से भरी बस औद्योगिक थाना क्षेत्र के चौरसिया चौक के निकट अनियंत्रित होकर सड़क किनारे नाली पर चढ़ गया जिससे नाली के पास खड़ा युवक बस की चपेट में आ गया। घटना के बाद अफरातफरी का माहौल कायम हो गया। आसपास जूट स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी औद्योगिक थाने की पुलिस को दिया सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची औद्योगिक थाने की पुलिस ने घायल युवकको इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां डॉक्टरों द्वारा घायल युवक का इलाज किया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि बस यात्रियों से भरी हुई थी नाली पर चढ़ने के बाद बस तिरछा होकर रुक गई। बस अगर पलट जाती तो एक बड़ा हादसा हो सकता था।




