अपराध नियंत्रण एवं हरिहर क्षेत्र मेले को लेकर ADG जीतेन्द्र सिंह गंगवार ने साझा की महत्वपूर्ण जानकारी!

SHARE:

रिपोर्ट- अमित कुमार!

– press conference जितेन्द्र सिंह गंगवार, महानिदेशक (पुलिस मुख्यालय), बिहार

प्रत्येक वर्ष सारण जिले के सोनपुर थानान्तर्गत सौनपुर पशु मेला (हरिहर क्षेत्र मेला) का आयोजन होता है। इस वर्ष मेले का विधिवत उ‌द्घाटन दिनांक-13.11.2024 को किया गया। यह मेला सोनपुर में गंडक तथा गंगा नदी के संगम के किनारे अवस्थित हरिहरनाथ मंदिर के निकट लगभग 01 माह तक चलता है। इस मेला में भारी संख्या में स्थानीय लोगों का आगमन होता है तथा देश-विदेश से पर्यटक भी आते हैं। इसी क्रम में वि०-16.11.2024 को पुलिस महानिदेशक, बिहार के द्वारा हरिहर क्षेत्र मेला 2024 में बिहार पुलिस प्रदर्शनी का उ‌द्घाटन किया गया। बिहार के विभिन्न प्रभागों द्वारा स्टॉल लगाया गया है एवं विभिन्न विषयों पर आमजनों को जानकारी दी जा रही है तथा उन्हें पर्णिका (pamphlet) भी वितरित किया जा रहा है।

पिछले वर्ष हरिहर क्षेत्र मेला 2023 में बिहार पुलिस प्रदर्शनी एवं उसके दौरान विभिन्न जनोपयोगी विषयों पर जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन दिनांक 30.11.2023 से 23.12.2023 (कुल-24 दिन) किया गया था। इस अवधि के दौरान 13 विषयों पर 24 सत्रों में 36 पुलिस अधीक्षक स्तर के पदाधिकारियों द्वारा भौतिक रूप से अथगा ऑनलाइन माध्यम से आम जनता से सम्पर्क स्थापित किया गया था। इस कार्यक्रम में कुल 24 दिन की अवधि में 2,64,000 (दो लाख चौसठ हजार) व्यक्तियों ने विभिन्न सोशल मीडिया माध्यमों से इन संवादों का लाभ उठाया और कई विषयों पर अपने विचार प्रकट

किये और सुझाव भी दिये। इस संपूर्ण कार्यक्रम एवं जनसंवाद के संबंध में आम जनता द्वारा दी गई प्रतिक्रिया काफी सकारात्मक रही है। इस वर्ष भी सोनपुर (हरिहर क्षेत्र) मेला 2024 में जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा

है तथा इसे फेसबुक लाइव के माध्यम से बिहार पुलिस के सोशल मीडिया हैण्डला (https://www.facebook.com/policebihar, https://x.com/bihar_police, https://

www.youtube.com/@biharpoliceofficial) पर प्रसारित किया जा रहा है। प्रसारित वीडियो का रील्स शॉर्ट वीडियो बनाकर सोशल मीडिया हैण्डल्स पर पोस्ट किया जाएगा।

इस जनसंवाद कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विभिन्न विषयों पर आमजनों को जागरूक करना है तथा बिहार पुलिस के द्वारा किये जा रहे कार्यों से अवगत कराना है। इस जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान कुल 13 जनोपयोगी विषयों पर चर्चा की जाएगी।

बाईट–जितेन्द्र सिंह गंगवार, महानिदेशक (पुलिस मुख्यालय), बिहार

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें