तरारी उपचुनाव में दो गुटों में झड़प, अबतक लगभग 20 फीसदी मतदान!

SHARE:

रिपोर्ट- आशुतोष पांडेय

तरारी विधानसभा उपचुनाव के लिए वोटिंग जारी है। वोटिंग के दौरान बिहटा पंचायत के धर्मपुरा गांव में बनाए गए पोलिंग बूथ संख्या 223 पर दो पक्षों के बीच झड़प हो गई। घटना में एक पक्ष के एक युवक का सिर फट गया, जबकि दूसरे पक्ष के कुछ लोगों को भी चोटें आईं हैं। घटना एक पार्टी को वोट देने को लेकर हुई है। झड़प की सूचना के बाद ASP केके सिंह समेत अन्य अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर हालातों पर काबू पा लिया है।

एक पक्ष के जख्मी लोगों में धर्मपुरा गांव के रहने वाले 48 साल के सुनील कुमार, 15 साल के हिमांशु कुमार और 30 साल के रंजीत सिंह शामिल हैं। इसी पक्ष में शामिल पंकज कुमार का मोबाइल मारपीट के दौरान छीन लिया गया है।

तरारी विधानसभा में कुल 10 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं, जिनके किस्मत का फैसला 3 लाख से अधिक वोटर्स करेंगे। उपचुनाव में वोटिंग के लिए 332 बूथों पर मतदान हो रहा है, जो शाम 6 बजे तक चलेगा। तरारी विधानसभा के 332 बूथों में 181 बूथों को संवेदनशील घोषित किया गया है। वहीं, 166 मतदान केंद्रों पर वेबकास्टिंग की व्यवस्था की गई है।

तरारी उप चुनाव में मतदान कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू
सुबह 11 बजे तक 19.6 प्रतिशत मतदान हुआ!

Join us on:

Leave a Comment