बक्सर में 28 लाख रुपए की शराब पर प्रशासन ने चलाया बुलडोजर!

SHARE:

बक्सर से धीरज कुमार की रिपोर्ट


28 लाख के शराब पर प्रशासन का चला बुलडोजर
बक्सर में लाख रुपए की शराब पर बुलडोजर चलाया गया। जिला मुख्यालय के बाजार समिति में शराब विनष्ट करने के दौरान बक्सर के डीएम अंशुल अग्रवाल, उत्पाद अधीक्षक व दंडाधिकारी मौजूद रहे। इनके सामने शराब विनष्ट करने की पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी की गई। भारी मात्रा में शराब पर बुलडोजर चलाया गया।इस दौरान ध्यान रखा गया कि शराब एक भी बोतल विनष्ट होने से बच न जाएं।
शराब को विनष्ट करने से पहले एक बड़े से गड्ढे की खुदाई हुई। शराब की बोतलें विनष्ट हुई। डीएम ने कहा कि प्रशासन के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। आज 3515 लीटर शराब विनष्ट किया गया है।
बता दें कि यह शराब कुछ दिन पहले उत्पाद विभाग और पुलिस थाना ने जब्त किया था। जहां डीएम अंशुल अग्रवाल ने खुद खड़ा होकर शराब पर JCB चलवा रहे थे। JCB मशीन से शराब की बोतलों को रौंदा जा रहा था। जिसके बगल में गड्ढा खोदा गया था। जिसमे विनष्ट शराब को डिस्पोज किया जा रहा था।विनष्टीकरण के कार्रवाई में उत्पाद विभाग केअधिकारी आलोक कुमार भी उपस्थित रहे
बाईट- अंशुल अग्रवाल जिलाधिकारी बक्सर

Join us on:

Leave a Comment