रिपोर्ट- अमित कुमार!
पटना में अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करने पहुंचे ग्राम रक्षा दल सह पुलिस मित्र के कर्मियों को पुलिस ने सीएम हाउस के बाहर आमरण अनशन पर बैठने से पहले ही खदेड़ दिया। ग्राम रक्षा दल कर्मियों की मुख्य मांग मानदेय में वृद्धि और स्थाईकरण की है, जिसे लेकर वे 2012 से सरकार से गुहार लगा रहे हैं।
ग्राम रक्षा दल सह पुलिस मित्र के कई कर्मी सोमवार को अपनी मांगों के समर्थन में पटना में सीएम हाउस के बाहर अनशन पर बैठने का प्रयास कर रहे थे। इस दौरान पुलिस ने उन्हें रास्ते में ही रोककर हटाया और प्रदर्शन करने से मना कर दिया।
प्रदर्शनकारी कर्मियों में से एक, सिकंदर पासवान ने बताया कि उनकी मुख्य मांगें मानदेय में वृद्धि और स्थाईकरण से जुड़ी हैं, जिनके लिए वे कई वर्षों से आवाज उठा रहे हैं। उन्होंने कहा, “हमारी मांगों को लंबे समय से नजरअंदाज किया जा रहा है। आज हम सीएम हाउस जा रहे थे, लेकिन पुलिस ने लाठी बल का प्रयोग करते हुए हमें रोक दिया। अब हम विधानसभा सत्र के दौरान सीएम आवास का घेराव करेंगे और अपनी मांगों को पूरा करवा कर ही मानेंगे।”
बाइट– सिंकदर पासवान ग्राम रक्षा दल




