छठ व्रतियों की हर संभव मदद करेगी अखिल भारतीय विधवा,दिव्यांग और महिला सुरक्षा सेना!

SHARE:

रिपोर्ट अनमोल कुमार!

छठ पूजा के अवसर पर अखिल भारतीय विधवा, दिव्यांग और महिला सुरक्षा सेना जरूरतमंदों को वस्त्र एवं पूजन सामग्रयां वितरण करेगी – राजेश वर्मा

मंगेर। अखिल भारतीय विधवा दिव्यांग और महिला सुरक्षा सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष, राजेश वर्मा ने बताया कि हमारा संगठन बिहार के विभिन्न जिले में जरूरतमंदों, विधवा, दिव्यांगों और निर्धन कमजोर महिलाओं को नि:शुल्क वस्त्र और पूजन सामग्रयां वितरण करेगी।
श्री वर्मा ने कहा कि हमारे संगठन के पदाधिकारी और स्वयंसेवक विधवा दिव्यांग और महिला सुरक्षा के लिए लगातार हितकारी काम कर रहा है। इस पुनीत काम में कुछ धर्माचारी बढ – चढकर हिस्सा ले रहे हैं। इसके साथ ही जनसहयोग भी प्राप्त हो रहा है।
श्री वर्मा ने कहा कि बिहार छठ महापर्व के अवसर पर संगठन गंगा घाटों और अन्य घाटों पर भी व्यापक स्वच्छता अभियान चला रहा है।

Join us on:

Leave a Comment