:- रवि शंकर अमित!
(छठ महापर्व 2024 के अवसर पर छठ घाटों का निरीक्षण)
आज दिनांक 01.11.2024 को छठ पूजा की तैयारी को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी बाढ़, अपर पुलिस अधीक्षक, बाढ़, अंचल अधिकारी, बाढ़, थानाध्यक्ष, बाढ़ एवम नगर परिषद बाढ़ के कर्मी के साथ बाढ़ नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत सभी दस छठ पूजा घाटों सीढ़ी घाट, अलखनाथ घाट, पीपल तल घाट, छोटू घाट, पोस्ट ऑफिस घाट, खान साहब घाट, गौरी शंकर घाट, संगत घाट, बनारसी घाट, एवं उमानाथ स्थित पश्चिमी एवं पूर्वी घाट का संयुक्त रूप से निरीक्षण किया गया तथा नगर परिषद के कर्मियों को घाटों की पर्याप्त साफ सफाई, घाट पर मजबूत बैरिकेटिंग, अस्थाई शौचालय, कपड़ा बदलने के लिए चेंजिंग रूम, रोशनी की व्यवस्था एवं छठ घाट तक जाने वाली रास्ते की मरम्मती करने इत्यादि की व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया। अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि छठ महापर्व के मद्देनजर उमानाथ घाट पर अर्घ्य के दिन एस डी आर एफ की टीम प्रतिनियुक्त रहेगी जो सभी घाटों तक लगातार गश्त करते रहेगा। इसके अतिरिक्त सभी घाटों पर गोताखोर, नाविक की व्यवस्था भी किया जाएगा। सभी मुख्य घाटों पर मेडिकल टीम की भी व्यवस्था रहेगा। इसके अलावा सभी घाट पर विधि व्यवस्था संधारण हेतु वरीय दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी तथा पुलिस बल के साथ साथ समन्वयक की भी प्रतिनियुक्ति अनुमंडल स्तर से किया जाएगा। छठ घाट के रास्ते में पड़ने वाले सभी बिजली के तारों को दुरुस्त करने के लिए बिजली विभाग से पत्राचार किया गया है।




