संवाददाता :- विकास कुमार!
50 हजार का अंतरजिला अपराधी अपने सहयोगी भाई बिट्टू यादव के साथ हुआ गिरफ्तार। एसपी हिमांशु कुमार प्रेस वार्ता कर दी जानकारी।
सहरसा जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है जहां बीते गुरुवार को सौरबाजार थानां की पुलिस को बड़ी कामयाबी हांसिल हुई है।50 हजार रुपया का इनामी अपराधी विकाश यादव और उनके सहयोगी भाई बिट्टू यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।गिरफ्तार इनामी अपराधी के ऊपर कुल 15 मामले दर्ज हैं।और उनके सहयोगी बिट्टू यादव पर कुल 7 मामले दर्ज हैं।जिसमें आर्म्स एक्ट लूट छिनतई और मद्य निषेद्य का भी मामला दर्ज है।ये दोनों अपराधी बहुत दिनों से फरार चल रहे थे।
प्रेस वार्ता के दौरान एसपी हिमांशु कुमार ने बताया की विगत तीन दिनों से हमलोग सहरसा पुलिस खासकर इनामी अपराधी जो कुख्यात अपराधी है उसके खिलाफ अभियान चला रहे हैं।इसी क्रम में एक कुख्यात अपराधी विकास यादव है अंतरजिला अपराधी है और उसपर 50 हजार का इनाम था और उसका भाई कृष्णा कुमार उर्फ बंटी यादव को सौरबाजार थानां क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया है। यह दोनो अपराधी में विकास यादव सौरबाजार इलाके में एक्टिव रहता था। ये लूट कांड ,आर्म्स एक्ट और मद्य निषेद्य मामले में वांछित चल रहा था।इसकी गिरफ्तारी को लेकर एक एसआईटी टीम साइबर डीएसपी अजित कुमार के नेतृत्व गठित की गई थी जिसमें सौरबाजार थानां अध्य्क्ष प्रभाकर भारती भी शामिल थे।इसी टीम के द्वारा दोनो अपराधी की गिरफ्तारी की गई है।
उन्होंने ये भी बताया की विकास यादव का लंबा आपराधिक इतिहास रहा है ।इन अपराधी पर लगभग 15 केसे है और पूर्णिया में भी इसके ऊपर मामले दर्ज हैं।खासकर हत्या,लूट,आर्म्स एक्ट,रंगदारी जैसे मामले दर्ज हैं इनपर।साथ में बंटी यादव जो उसका भाई है वो भी अपराधी है उसपर भी कुल 7 मामले दर्ज है जिसमें रंगदारी,आर्म्स एक्ट के मामले, मद्य निषेद्य के मामले और पुलिस पर हमले का मामला दर्ज है।
BYTE :- सहरसा एसपी हिमांशु कुमार।




