ट्रेनों और बसों से हजारों की संख्या में छठ  को लेकर गंगा स्नान को उमड़े श्रद्धालु!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित!

छठ महापर्व को लेकर श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़,ट्रेन परी कम बस का भी लोग ले रहे सहारा!

एंकर – दीपावली के समाप्त होते ही छठ महापर्व को लेकर श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा है, मध्य बिहार के कई जिले और दक्षिण बिहार के कई जिलों से लोग हाथीदह स्टेशन जाकर ट्रेनों से उतरकर सिमरिया और हाथीदह गंगा घाट में स्नान के लिए जाते हैं और स्नान कर जल उठाते हैं जिससे कि उनका छठ महापर्व संपन्न हो सके, भीड़ इतनी है कि पुलिसकर्मियों और अधिकारियों के पसीने छूट रहे हैं रेल थाना अध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि भीड़ को देखते हुए अतिरिक्त बल की मांग की गई है लेकिन अभी तक मिला नहीं है, लिहाजा जो बल उपलब्ध है उसी के द्वारा हम लोग काम चला रहे हैं, वहीं ट्रेनों में इतनी भीड़ के कारण लोग अब बसों का भी सहारा ले रहे हैं, जनप्रतिनिधियों व समाजसेवियों के द्वारा बाकायदा रिजर्व बस के द्वारा गंगा स्नान के लिए कई जिलों से चाहे वह जमुई शेखपुरा नवादा नालंदा लखीसराय गया हो या फिर झारखंड से भी लोग गंगा स्नान को हाथीदह और सिमरिया पहुंच रहे हैं,रेल ASI वीरेंद्र कुमार ने बताया कि ट्रेनों के ठहराव में वृद्धि की गई है, ताकि श्रद्धालु अपने गंतव्य तक आसानी से जा सके, उन्हें चढ़ने उतरने में कोई परेशानी ना हो इसके लिए रेल मंडल प्रबंधक दानापुर से अनुमति ले ली गई है, तो वहीं थाना अध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया की लगातार अनाउंसमेंट करवाया जा रहा है प्लेटफार्म पर ताकि लोग किनारे से दूर रहें और जो उपलब्ध पुलिस बल है उसके सहारे हम लोग भीड़ नियंत्रित कर रहे हैं, विधि व्यवस्था को संभाले हुए हैं और छठ मैया की कृपा से सब कुछ अच्छा रहेगा!

बाइट – रेल थानाध्यक्ष, हाथीदह
बाइट – ASI बीरेंद्र कुमार
अन्य सभी बाइट – श्रद्धालु

Join us on:

Leave a Comment