:- अंकित त्रिपाठी की रिपोर्ट
(फतुहा): धनतेरस की धूम के साथ बाजारों में लोगों की खरीदारी को लेकर खासा भीड़ देखने को मिल रही है। वही इस भीड़-भाड़ में किसी भी तरह की घटना न हो, इसके लिए मंगलवार को शाम फतुहा पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला। पुरे फ्लैग मार्च का नेतृत्व फतुहा डीएसपी-1 निखिल कुमार कर रहे थे। वही असमाजिक तत्वों से निपटने के लिए जिला पुलिस बल के साथ एसटीएफ को भी तैनात किया गया था। यह फ्लैग मार्च फतुहा चौराहे, स्टेशन रोड , नोहटा पुल, निचली बाजार होते हुए गोविंदपुर बाजार तक गई। वही कई ट्रिपल लोड बाईक को भी जब्त कर फाईन किया गया। वही डीएसपी-1 निखिल कुमार ने बताया कि असमाजिक तत्वों एवं किसी भी तरह की स्थिति से निपटने के लिए पुलिस पुरी तरह से तत्पर है। उन्होंने दीपावली की बधाई देते हुए लोगों से अपील किया कि सुरक्षा के साथ पर्व मनाएं एवं किसी भी तरह का कोई संदिग्ध दिखता है तो तुरंत फतुहा पुलिस को सूचना दें। इस पलैग मार्च में फतुहा थानाध्यक्ष रूपक कुमार अंबुज एवं भारी मात्रा में पुलिस बल मौजूद रहें।




