महिला को साँप ने डंसा, डब्बे में साँप लेकर महिला के साथ अस्पताल पहुंच गये परिजन!

SHARE:

पंकज कुमार जहानाबाद ।

जहानाबाद सदर अस्पताल में उसे समय अफरा तफरी मच गई जब एक व्यक्ति जहरीले सांप लेकर अस्पताल पहुंच गया, मामला कुछ नहीं ऐसा था घोषी थाना क्षेत्र के देहुनी गांव में पूनम देवी नामक महिला अपने घर में साफ सफाई कर रही थी तभी उसे जहरीले सांप डस लिया और उसके बाद सांप अपने बिल में घुस गया, इस बात की सूचना महिला ने अपने परिवार जनों को दिया परिवारजन प्रारंभिक उपचार शुरू किया और तुरंत सपेरा को बुलाकर बिल से सांप को निकलवा लिया और एक डिब्बे में बंद कर लिया। महिला की हालत गंभीर देखते हुए उसके परिवार द्वारा महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया महिला के परिजन सांप को लेकर भी अस्पताल पहुंच गए ।डॉक्टर को परिवार द्वारा सांप को दिखाया गया उसे सांप की पहचान की गई तो सांप का नाम कोबरा एवं गेहुमन बताया जाता है डॉक्टर द्वारा सांप को देखते ही उसका इलाज शुरू कर दिया जहां महिला की हालत ठीक बताई जा रही है ।डॉक्टर का कहना है कि सांप की पहचान हो जाने के बाद इलाज में काफी सुविधा मिलता है इस महिला को बच जाने की काफी प्रबल संभावना है।

Join us on:

Leave a Comment