रिपोर्ट- अमित कुमार!
पटना, 29 अक्टूबर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पटना एम्स में कई नई स्वास्थ्य सेवाओं का उद्घाटन किया। इनमें ड्रोन स्वास्थ्य सेवा, किडनी प्रत्यारोपण इकाई, कैंसर रोगियों के लिए हेला मशीन और नवजातों के लिए विशेष नीकू वार्ड शामिल हैं। इस अवसर पर बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने बुजुर्गों के लिए आयुष्मान भारत योजना के विस्तार की घोषणा की और लाभार्थियों को स्वास्थ्य कार्ड सौंपे।
ड्रोन से मेडिकल सुविधाएं पहुंचेंगी दूरदराज के इलाकों में
एम्स के कार्यकारी निदेशक डॉ. गोपाल कृष्ण पाल ने बताया कि ड्रोन सेवा नौबतपुर से शुरू की गई है और इसकी पहुंच को 200 किमी तक बढ़ाने की योजना है, ताकि ग्रामीण इलाकों तक मेडिकल सामान आसानी से पहुंच सके।
कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं के इस विस्तार को बिहार के नागरिकों के लिए एक नई उम्मीद के रूप में देखा जा रहा है।




