राजधानी के बाढ़ में बदमाशों ने शख्स को घेरकर मारी गोली, नाजुक हालत में ईलाजरत!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित!

4 से 5 की संख्या में अपराधियों ने घेरकर व्यक्ति को मारी गोली।

– बाढ़ -अनुमंडल के बेलछी थाना अंतर्गत जाफरचक गांव के पास पुल पर पुरानी रंजिश के कारण 4 से 5 की संख्या में अपराधियों ने व्यक्ति को घेरकर गोली मार दी। व्यक्ति की पहचान संजय यादव(50) के रूप में हुई है। घायल व्यक्ति बरबीघा में क्लीनिक चलाता था, वह अपने घर बेलछी थाना अंतर्गत जाफरचक आया हुआ था और बरबीघा जाने के क्रम में अपराधियों ने घेरकर गाली गलौज करते हुए गोली चला दी। गोली ब्यक्ति के पैर में लगी है। घटना की सूचना डायल 112 को दी गई, डायल 112 तुरंत मौके पर पहुंची और घायल व्यक्ति को इलाज हेतु नजदीकी अस्पताल लेकर गई। जहां से अनुमंडलीय अस्पताल बाढ़ रेफर कर दिया गया। डायल 112 एंबुलेंस का इंतजार किए बिना घायल व्यक्ति को लेकर अनुमंडलीय अस्पताल बाढ़ पहुंची। रास्ते में ही व्यक्ति के पैर से गोली निकल गई।
घायल ब्यक्ति संजय यादव ने बताया कि वह अपने घर से बरबीघा जा रहा था। इस दौरान जाफरचक गांव से कुछ दूरी पर पुल पर चार से पांच की संख्या में अपराधियों ने घेरकर गाली गलौज करते हुए गोली चला दी। गोली व्यक्ति के पैर में लगी है। गोली चलाने वाले की पहचान हो गई है। मामला पुराने विवाद का है जिसको लेकर घात लगाए अपराधियों ने गोली चलाई है।
मौके पर पहुंची डायल 112 के पीटीसी प्रकाश ने बताया कि व्यक्ति को गोली लगने की सूचना मिली थी। जिसके बाद तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर घायल को इलाज हेतु नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। जहां से अनुमंडलीय अस्पताल रेफर किया गया है। पैर से गोली निकल गई है। घायल व्यक्ति खतरे से बाहर हैं। घात लगाए अपराधी गोली चलाने के बाद मौके से फरार हो गए हैं।

Byte – पुलिस
Byte – परिजन
Byte – स्थानीय

Join us on:

Leave a Comment