रिपोर्ट अनमोल कुमार
मुंगेर। राष्ट्रीय विधवा दिव्यांग एवं महिला सुरक्षा सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष, राजेश वर्मा ने कहा कि विधवा, दिव्यांग और महिलाएं आज भी उपेक्षित है। हमारा संगठन उनके सुरक्षा, संरक्षण और हितों के लिए कटिबद्ध है।
श्री वर्मा ने कहा कि विधवा और विकलांगो सरकार द्वारा मिलने वाली सुविधा नगण्य है। उन्होंने कहा कि उनके हीत के रक्षा के लिए संगठन संघर्ष करेगी।
सरकार द्वारा मिलने वाली सुविधा को सुगम बनाने की मांग उन्होंने सरकार से की। उन्होंने कहा कि दर्जनों दिव्यांगों को संगठन द्वारा टाई रिक्शा वितरित किया गया। संगठन छठ पूजा के अवसर पर विधवा, दिव्यांगों और महिला छठ व्रतियों को सामग्रियों का वितरण करेगी।




