आरा- हथियारबंद बदमाशों ने युवक को मारी गोली, नाजुक हालत में ईलाजरत!

SHARE:

रिपोर्ट- आशुतोष पांडेय!

-भोजपुर जिले में एक बार फिर से अपराधियों ने पुलिस को खुल्लेआम चुनौती देते हुए आपराधिक घटना को अंजाम दे फरार हो गए हैं।आरा के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जमीरा गांव में आज हथियारबंद बदमाशों ने एक युवक को गोली मार दी है। जख्मी युवक को गोली बाएं साइड कंधे में लगी है। जख्मी मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जमीरा गांव वार्ड नंबर 12 निवासी भुनेश्वर यादव के बेटे सूबेदार यादव (38) है। वह पेशे से कबाड़ी का काम करता है। जख्मी युवक ने बताया कि वह अपने घर से किराना समान लेने के लिए गए थे। समान लेकर जब वापस घर लौट रहे थे, इसी दौरान घर से 200 मीटर की दूरी पर बगीचे के पास अचानक मुझे गोली लग गई। गोली की आवाज सुनाई दी, लेकिन किसने मारा यह देख नहीं पाए।हालांकि घटना पूर्व के विवाद से जोड़कर देखा जा रहा है।घयल ने बताया कि गोली लगने के बाद इस घटना की जानकारी हमने परिजनों को दी। इसके बाद आनन-फानन में उसे इलाज के लिए अस्पताल के एक निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया। इस घटना की जानकारी मिलते ही मुफस्सिल थानाध्यक्ष सहित कई पुलिस पदाधिकारी अपने दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की जांच में जुट गए हैं।हालांकि पुलिस ने तत्काल इस पूरे मामले पर कुछ भी कहने से इन्कार किया है।वहीं घायल की स्थिति चिंताजनक बताई गई है।
 बाईट/-सूबेदार यादव(घायल) 
बाईट/-डॉ विकाश सिंह(चिकित्सक)

Join us on:

Leave a Comment