रिपोर्टर — राजीव कुमार झा!
मधुबनी नगर थाना क्षेत्र स्थित वाटसन प्लस टू स्कूल के सामने एक युवक पर दिनदहाड़े तीन युवकों ने हमला कर दिया। हमला वर युवकों में से एक के हाथ में मौजूद चाकू से एकलौते युवक के उपर हमला होता रहा। पिटाई खा रहे युवक अपने बचाव को लेकर पुरजोर प्रयास करता रहा, लेकिन उस के उपर हमला होता रहा। वही मौके पर मौजूद लोग तमाशबीन बने रहे या मोबाइल से घटना का वीडियो बनाते रहे। गनीमत की बात कहा जा सकता है की इस हमले के दौरान युवक को चाकू कहीं ऐसी जगह नहीं लगी जिस से उनकी जान जाने की खतरा हो। युवक खतरे से बाहर सदर अस्पताल में इलाज करा रहा है। घटना को लेकर बताया जा रहा है कि सरक किनारे खरी कार में बाइकर्स की बाइक जा टकराई। इसी बात को लेकर कार चालक युवक ने जब बोला तो तीनों युवकों ने उनके उपर हमला कर दिया। मामले को गंभीरता से लेते हुए नगर थाना पुलिस के द्वारा आबस्यक कानूनी कार्रवाई करने की तैयारी किया जा रहा है। लेकिन मधुबनी नगर के मुख्य सरक जहां हर समय लोगों की काफी चहल पहल रहा करती है, नजदीक में सारे सरकारी कार्याल और नगर थाना मौजूद हैं, ऐसे जगह पर दिनदहाड़े इस तरह हमला करना गुण्डा गर्दी नही तो और क्या कहीं जा सकती है।




