रिपोर्ट- संतोष कुमार चौहान!
भारत का राष्ट्रीय खेल हॉकी के प्रति आम लोगों में जागरुकता एवं अभिरुचि जगाने के उद्देश्य से आज “ट्रॉफी गौरव यात्रा” सुपौल पहुंची। जहां गौरव यात्रा की टीम को जिला प्रशासन के द्वारा स्वागत किया।
दअरसल यह ट्रॉफी गौरव यात्रा बिहार के राजगीर में आयोजित होने वाली ‘वीमेंस एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी 2024’ को लेकर निकली है। बिहार में पहली बार इस ऐतिहासिक आयोजन की तैयारी के तहत एक ट्रॉफी गौरव यात्रा का आयोजन बिहार के सभी जिलों में जाकर राष्ट्रीय खेल के प्रति लोगों को जागरूक करना है।
मौके पर पुलिस अधीक्षक शैशव यादव ने बताया कि यह महिला हॉकी एशियन चैम्पियनशीप खेल का आयोजन पहली बार बिहार के राजगीर में हो रहा है, इस खेल में एशिया के विभिन्न देश भारत, चीन, जापान , दक्षिण कोरिया, थाईलैंड, मलेशिया के महिला हॉकी खिलाड़ी भाग ले रहे हैं, इस खेल का आयोजन राजगीर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में ग्यारह नवंबर से बीस नवंबर को किया जा रहा है, इस ट्रॉफी गौरव यात्रा की टीम के सुपौल आगमन से यहां के युवाओं में भी इस खेल का प्रचार प्रसार होगा ।
वही अपर समाहर्ता राशिद कलीम अंसारी ने कहा ये हर्ष और गौरव की बात है कि एशिया लेवल के इतने बड़े टूर्नामेंट का आयोजन बिहार में हो रहा हैं , इस आयोजन से यहां के युवाओं को इस खेल से लाभ मिलेगा।
Byte :– राशिद कलीम अंसारी (ADM) सुपौल
Byte :– शैशव यादव ( SP) सुपौल।




