उपद्रवियों ने बाढ़ थाने का गेट तोड़ा, किया हंगामा, पुलिस का कुछ भी बोलने से इंकार!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित!

बाढ़ अनुमंडल अंतर्गत बाढ़ थाना के नवनिर्मित गेट को रात में कुछ उपद्रवी लोगों ने तोड़ दिया। इस मामले में पुलिस कुछ भी कहने से बच रही है। बाढ़ थाना के कैंपस में ही एक धार्मिक स्थल है। यहां शुक्रवार को लोग काफी संख्या में नमाज पढ़ने आते हैं। थाना परिसर खुला होने के कारण पुलिस को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। हाल में कुछ उपद्रवी लोगों ने थाना परिसर से एक ऑटो को जबरदस्ती बाहर निकालकर जलाने का प्रयास किया था। परिसर खुला होने से बाढ़ थाना की सुरक्षा को लेकर बराबर सवाल उठते रहे है। पुलिस को थाने की सुरक्षा को लेकर काफी सतर्क रहना पड़ता है। कुछ महीने पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बाढ़ थाने के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन किया था। इसके बाद ही बाढ़ थाने की सुरक्षा को लेकर नवनिर्मित गेट का निर्माण कराया जा रहा था।
थाना परिसर के आसपास रहने वाले लोगों का कहना है कि यह कई वर्षों से लोगों के आने जाने का रास्ता है। इस गेट के बंद हो जाने से लोगों का रास्ता बंद हो जाएगा और उन्हें धार्मिक स्थल में नमाज पढ़ने से परेशानी होगी। इसी को लेकर कुछ उपद्रवी लोगों ने रात में थाना परिसर को घेर कर गेट उखाड़ दिया और काफी देर तक हंगामा करते रहे। उपद्रवी लोगों ने मजदूरों के साथ मारपीट और गाली गलौज भी की। पुलिस मूकदर्शक बन उपद्रवियों का हंगामा देखती रही। हंगामा बढ़ता देख पुलिस ने गेट को निकालकर अंदर परिसर में ही रख दिया।
बाढ़ के आम लोगों का कहना है की गेट लगने से आने जाने में लोगों को परेशानियों का सामना करना नही पड़ेंगा क्योंकि थाना में रात-दिन कभी भी लोग फरियाद लेकर आ सकते है। गेट हमेशा खुला रहेगा, सुरक्षा दृष्टि से गेट लगाया जा रहा है। इस मामले को लेकर बाढ़ थाना परिसर में एक बैठक भी रखी गई है|
बाइट-मौके पर मौजूद लोग

Join us on:

Leave a Comment