पिस्टल कट्टा और जिंदा कारतूस के साथ बदमाश को पुलिस ने किया गिरफ्तार!

SHARE:

संवाददाता :- विकास कुमार!

एक अपराधी 1 देशी पिस्टल, 1 देशी कट्टा, 1 जिंदा कारतूस, 2 खोखा के साथ हुआ गिरफ्तार। सदर थाना में साइबर डीएसपी ने प्रेसवार्ता कर दी जानकारी।

एक खबर सहरसा जिले से आ रही है जहाँ सोनवर्षा कचहरी थानां की पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सोनवर्षा कचहरी थाना पुलिस ने एक अपराधी को 1 देशी कट्टा, 1 देशी पिस्टल,1 जिंदा कारतूस, 2 पिस्टल का खोखा के साथ गिरफ्तार किया है। सदर थाना में साइबर डीएसपी अजित कुमार प्रेस वार्ता कर दी जानकारी।
प्रेस वार्ता के दौरान साइबर डीएसपी अजित कुमार ने बताया की रात्री गस्ती के दौरान गाड़ी चेकिंग की जा रही थी उसी दौरान भरोली धकजरी मोड़ के पास एक बाइक सवार युवक पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगा।जिसको सशस्त्र बल के सहयोग से पकड़ लिया गया।जब युवक की तलाशी ली गयी तो उसके पास मोबाइल में अवैध हथियार का फोटो था।जब कराई से युवक से पूछताछ की गई तो वो बताया कि मेरे घर में है।फिर पुलिस हिरासत में लिए गए युवक को उसके घर पर गयी तो उसके घर से देशी कट्टा 1 देशी पिस्टल,1 जिंदा कारतूस,2 खोखा बरामद किया गया।पकड़ाए अपराधी का नाम सत्यम कुमार है जिसकी उम्र तकरीबन 19 साल है और महिशरहो सरोनी वार्ड नं 6 थानां महिषी का रहने वाला बताया जा रहा है ।वर्तमान में सदर थाना क्षेत्र के गांधी पथ में किराए के मकान में रहता था।उन्होंने ये भी बताया की गिरफ्तार अपराधी को न्यायिक हिरासत में भेज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

BYTE :- साइबर डीएसपी अजित कुमार।

Join us on:

Leave a Comment