रिपोर्ट- आशुतोष पांडेय!
-भोजपुर जिले में एक बार फिर से जमीनी विवाद को लेकर एक प्रॉपर्टी डीलर को कुछ लोगों ने गोली मार दी है जहां उसकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है ।आरा में हथियारबंद अपराधियों ने दिनदहाड़े एक प्रॉपर्टी डीलर को बीच बाजार में गोली मार दी है। गोलीबारी की घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी का माहौल हो गया है। घटना नगर थाना क्षेत्र के गौसगंज स्थित गांगी बैरियर के पास घाटी है।बदमाशों की गोली से घायल प्रॉपर्टी डीलर की पहचान नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़की सींगही निवासी अब्दुल रहीम का बेटे शाहिद आलम उर्फ पप्पू के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि तीन बाइक पर सवार चार अपराधियों ने पप्पू को गोली मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। वहीं स्थानीय लोगों के द्वारा उसे इलाज के लिए आरा शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है जहां उसकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंच कर छानबीन में जुट गई है।हालांकि पुलिस ने तत्काल इस पूरे मामले पर कुछ भी कहने से इन्कार कर रही है।
बाईट/-शाहिद आलम उर्फ पप्पू(घायल प्रोपर्टी डीलर)




