रिपोर्ट – रवि शंकर अमित!
पटना में छठ महापर्व की तैयारियों को लेकर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। पटना जिलाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने छठ घाटों का निरीक्षण करते हुए तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन की निगरानी में सभी कार्य चल रहे हैं और खतरनाक घाटों को चिन्हित कर लिया गया है। आइए जानते हैं निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने और क्या कहा।
पटना जिलाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने छठ घाटों के निरीक्षण के दौरान कहा कि सभी घाटों की स्थिति संतोषजनक है और प्रशासन की ओर से तैयारियों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। उन्होंने बताया कि खतरनाक घाटों को भी चिन्हित कर लिया गया है और सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं ताकि श्रद्धालुओं को कोई असुविधा न हो।
जिलाधिकारी ने घाटों की साफ-सफाई, सुरक्षा उपायों और भीड़ प्रबंधन के साथ-साथ संभावित खतरे वाले घाटों की स्थिति का भी निरीक्षण किया। उन्होंने आश्वासन दिया कि जिला प्रशासन छठ पर्व के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह तैयार है।




