तेजस्वी को रांची में कोई भाव नहीं दे रहा, महागठबंधन को जनता ने नकारा-नित्यानंद राय!

SHARE:

रिपोर्ट- अमित कुमार!

केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने तेजस्वी यादव और महागठबंधन पर तीखा हमला बोला है। राय ने कहा कि तेजस्वी यादव को रांची में कोई गंभीरता से नहीं ले रहा है और बिहार व झारखंड की जनता ने उन्हें नकार दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि तेजस्वी यादव और राजद ने जातिवाद और धर्म के नाम पर नफरत फैलाकर राजनीति की, लेकिन जनता अब सबकुछ समझ चुकी है।

राय ने आगे कहा कि राजद ने अपने शासन के दौरान अपराधियों को संरक्षण दिया और लालू यादव के समय बिहार में कोई सरकार नहीं थी, सिर्फ जंगलराज था। उन्होंने राजद और कांग्रेस को परिवारवादी पार्टी बताते हुए कहा कि ये दल हमेशा अपने परिवार के हित के लिए काम करते हैं, जबकि बीजेपी का मकसद जनता की सेवा है।

झारखंड चुनाव में बीजेपी नेताओं को जिम्मेदारी सौंपे जाने पर नित्यानंद राय ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी दी गई है, वह एक कार्यकर्ता के रूप में उसका पूरी ईमानदारी से निर्वहन करेंगे।

Join us on:

Leave a Comment