रिपोर्टर — राजीव कुमार झा
अपराधिक योजना बनाते तीन अपराधियों को हथियार के साथ पुलिस आम के बगीचे से धर दबोचा, एक फरार
ऐंकर– मधुबनी जिले के देवधा थाना पुलिस ने अपराध की घटना को अंजाम देने के मकसद से रजौली गांव स्थित हरेराम चौधरी के आम बगीचा में चार अपराधी बाइक एवं अवैध हथियार के साथ किसी घटना को अंजाम देने का योजना बना रहा था।अपराधियों को एक देशी कट्टा, नकली पिस्टल, धारदार चाकू, एक चोरी की बाइक के साथ धर दबोचा गया। इस संबंध में जयनगर डीएसपी विप्लव कुमार ने देवधा थाना पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर प्रेस प्रतिनिधियों को बताया है कि गुप्त सूचना मिलने पर वरीय पुलिस पदाधिकरी को इस बात की जानकारी दिया गया। तो बरिए पदाधिकारी के निर्देशानुसार प्राप्त सुचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई को लेकर पुलिस पदाधिकारी सशस्त्र बल के साथ आम के बगीचे के पास पहुंचकर बगीचा का घेराबंदी करते हुए ज्यों ही बगीचा में पहुंचे कि वहां बैठे हुए चारो व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगा। जिसे छापामारी दल के द्वारा पुलिस बल के सहयोग से भाग रहे में से तीन व्यक्ति को बगीचा में ही पकड़ लिया गया। तथा एक व्यक्ती भागने में सफल रहा। पकड़े गए तीनों से पुछताछ करने पर अपना नाम फैसल साह उर्फ छोटू, 23 वर्ष, पिता बेचन साह, गांव उसराही, थाना देवधा, जियारिफ शेख, 22 वर्ष, पिता वकील शेख, धनुषा जिला, नेपाल, सोनी यादव उर्फ सुनील यादव, 32 वर्ष, पिता विनोद यादव, गांव उसरही, थाना देवधा का रहने वाला बताया। वही पुलिस पकड़ से भागे हुए व्यक्ती के संबंध में नाम पता पूछतछ करने पर लालू अंसारी, 25 वर्ष, पिता अब्दुल वहाव, देवधा थाना का रहने वाला बताया गया। पकड़े गए अपराधियों ने आगे बताया कि वे चारों दोस्त मिलकर लोगों को हथियार का भय दिखाकर रुपया पैसा, मोबाइल, बाइक लूटपाट का काम करता हैं। तथा दिनांक 21/10/2024 के रात्रि में भी बासोपट्टी थाना क्षेत्र के घोरबंकी गांव में जाकर एक व्यक्ती का बाइक चोरी कर लाया हैं। गिरफ्तार व्यक्ती के विरुद्ध थाना पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। वही फरार अपराधी को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है। छापेमारी दल में शामिल थानाध्यक्ष प्रति भारती, पुलीस जवान पप्पू कुमार, सुमन कुमार, दिनेश कुमार राम और सुमन कुमार शामिल थे।




