सशस्त्र सीमा बल द्वारा भारत नेपाल सीमा पर प्रतिबंधित दवाइयों के साथ दो नेपाली नागरिक गिरफ्तार!

SHARE:

रिपोर्टर — राजीव कुमार झा

मधुबनी जिले से लगने वाली भारत नेपाल सिमा पर मुस्तैद 48 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल,जयनगर के कार्यक्षेत्र भारत-नेपाल सीमा चौकी पीपरोंन के जिम्मेवारी के इलाके में वाह्य सीमा चौकी पीपरोंन के जवानो द्वारा गस्त डयूटी के दौरान उप निरीक्षक कार्तिक पुनिया एवं अन्य जवानों द्वारा की गई कार्रवाई में भारत – नेपाल सीमा स्तम्भ संख्या 284/35 से 200 मीटर अंदर भारतीय क्षेत्र में दो नेपाली व्यक्तियों अरविंद कुमार, 27 वर्ष, पिता कमेश्वर साह, गांव खुटा पीपराधी , वार्ड नंबर -1, मोतिहारी, जनकपुरी (नेपाल) एवं अविनाश नारायण यादव, 30 वर्ष, पिता उमेश यादव, गांव सिंगयाही , वार्ड नंबर -2, जिला – मोतिहारी, (नेपाल) को प्रतिबंधित दवाइयां एक्सीप्लोन कफ सिरप, 100 एम एल का -22 बोतल एक्सीप्लोन कफ सिरप 5 लीटर के गेलन में , के साथ गिरफ्तार किया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों व्यक्ति बाइक के ऊपर प्रतिबंधित दवाइयां लेकर भारत से नेपाल जा रहा था। एस एस बी के जवानों को उनके ऊपर संदेह होने पर उन्हें रोक कर तलाशी ली गई तो उसके पास से उपरोक्त दवाइयों को बरामद किया गया। दवाइयां के बाबत पूछताछ करने पर दोनों व्यक्तियों द्वारा संतोषजनक जवाब नहीं देने पर जवानों द्वारा उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया ।
जब्त की गई दवाइयों, बरामद बाइक एवं गिरफ्तार संदिग्ध नेपाली दोनों व्यक्तियों को अग्रिम कार्यवाही को लेकर हरलाखी थाना को सुपुर्द कर दिया गया है ।
भारत नेपाल सीमा पर तस्करी रोकने के लिए सशस्त्र सीमा बल लगातार अभियान चला रही है। आने वाले समय में भी इसी प्रकार अभियान चलाकर सीमा पर होने वाली अवैध गतिविधियों को रोका जाएगा।
गोविंद सिंह भंडारी कमांडेंट, 48 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल जयनगर ने बताया है कि भारत नेपाल सीमा पर होने वाली तस्करी और अन्य अपराधिक गतिविधियों की रोकथाम के लिये विशेष अभियान के माध्यम से निरन्तर प्रयास किया जा रहा है। ताकि इस प्रकार की गतिविधियों पर पूर्णरूप से प्रतिबंधित लगाया जा सके। साथ ही साथ देश की सुरक्षा और अखंडता को बनाए रखने के लिए जो भी आवश्यक होगा वे प्रत्येक सभी प्रयास किया जा रहा है।

Join us on:

Leave a Comment