अस्पताल में नवजात की मौत,परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगा किया हंगामा!

SHARE:

रिपोर्ट -पुरूषोतम कुमार

जमुई लगमा नहर स्थित निजी क्लीनिक में नवजात की हुई मौत, परिजनों ने चिकित्सक पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगा किया हंगामा

जमुई लगमा नहर स्थित निजी क्लीनिक में मंगलवार की दोपहर 12 बजे नवजात शिशुओं की मौत हो गई। जिसके बाद नवजात शिशु के परिजनों ने चिकित्सक पर इलाज करने में लापरवाही का आरोप लगाते हुए क्लीनिक में जमकर हंगामा और तोड़फोड़ करना शुरू कर दिया था । इधर मामले की जानकारी के बाद 112 पुलिस टीम के अवर निरीक्षक रमेश यादव अपने दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और हंगामा कर रहे मृतक के परिजनों को समझा बुझाकर मामले को शांत कराया। मृतक के नवजात की पहचान लक्ष्मीपुर प्रखंड क्षेत्र के काला गांव निवासी पवन कुमार साह का पुत्र के रूप में की गई है। पवन कुमार साह ने अपने बच्चों को इलाज करने के लिए जब निजी क्लीनिक ले गया तब उन्होंने डॉक्टर के अब्सेंट में कंपाउंड उसे बच्चे का इलाज किया और सुबह जब डॉक्टर उसे बच्चे का इलाज करने लगा तो उसे मृत्यु घोषित कर दिया

Byte पवन कुमार परिजन
Byte रमेश यादव अवर निरीक्षक 112

Join us on:

Leave a Comment