आतंकियों की मौत पर बोले विजय सिन्हा किसी दोषी को बक्शा नहीं जाएगा!

SHARE:

रिपोर्ट- अमित कुमार!

बिग ब्रेकिंग: जम्मू-कश्मीर में बिहारी की हत्या पर उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा का बयान

जम्मू-कश्मीर में हाल ही में बिहारी नागरिक की हत्या पर प्रतिक्रिया देते हुए बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने इसे “दुखद और निंदनीय” बताया है। उन्होंने कहा, “यह घटना बेहद दुखद है और इस जघन्य कृत्य में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। यह पाकिस्तान-प्रेरित मानसिकता का नतीजा है, जो इस प्रकार की हिंसा को अंजाम दे रहे हैं। देश के प्रधानमंत्री खुद इस मामले पर नजर रखे हुए हैं और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।” उन्होंने आगे कहा कि “इस तरह के हमले उन लोगों की हताशा को दर्शाते हैं, जो देश की एकता और अखंडता को कमजोर करना चाहते हैं।”

झारखंड में महागठबंधन में दरार पर विजय सिन्हा का बड़ा हमला

राष्ट्रीय जनता दल द्वारा झारखंड में सीटों की मांग और गठबंधन में खटपट की खबरों पर प्रतिक्रिया देते हुए उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने कहा, “देखते जाइए, आगे-आगे क्या होता है। स्वार्थ की राजनीति और स्वार्थ पर आधारित गठबंधन ज्यादा दिन नहीं चलते। यह स्वार्थ का गठबंधन है और इसका टूटना निश्चित है।”

उन्होंने राष्ट्रीय जनता दल पर परोक्ष हमला करते हुए कहा कि स्वार्थ की राजनीति से ज्यादा दिन तक कोई भी गठबंधन टिक नहीं सकता। इस टिप्पणी से स्पष्ट होता है कि बिहार की राजनीतिक स्थिति पर भी इसका असर पड़ सकता है।

बाइट: विजय सिन्हा, उपमुख्यमंत्री बिहार

Join us on:

Leave a Comment