पिकअप में तहखाना बनाकर ले जाई जा रही अंग्रेजी शराब की खेप जब्त!

SHARE:

रिपोर्ट -पुरूषोतम कुमार!

जमुई पिकअप में तहखाना बनाकर ले जाई जा रही 159 लीटर अंग्रेजी शराब को उत्पाद विभाग ने कटौना पुल के पास पकड़ा, तस्कर गिरफ्तार

एंकर –जमुई विभिन्न जिलों में जहरीली शराब से कई लोगों की हुई मौत के बाद जमुई उत्पाद विभाग की टीम लगातार शराब के विरुद्ध कार्रवाई कर रही है। विभाग के सचिव और जिलाधिकारी के निर्देश पर एसआई धर्मवीर कुमार के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा सोमवार की सुबह करीब 7:00 बजे गुप्त सूचना पर कटौना पुल के पास से एक पिकअप वाहन को पकड़ा गया। साथ ही एक तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया है। तालाशी के दौरान पिकअप वाहन में बने तहखाना से 224 बोतल यानि 159 लीटर विभिन्न ब्रांड का चुलाई शराब बरामद किया गया है। गिरफ्तार तस्कर की पहचान झारखंड के देवघर जिला निवासी राजीव कुमार दास के रूप में हुई है। उत्पाद विभाग के इस कार्रवाई से शराब तस्करों के बीच दहशत फैली हुई है। उत्पाद अधीक्षक सुभाष कुमार ने बताया कि विभाग के सचिव और जिलाधिकारी के निर्देश पर अलग-अलग टीम गठित कर लगातार दिन-रात छापेमारी की जा रही है। जिले के चारों ओर नाकाबंदी की गई है। इसी क्रम में गुप्त सूचना मिली कि देवघर से जंगली क्षेत्र सिमुलतला होते हुए शराब ले जाई जा रही है। उंसके बाद कटौना पुल के पास 224 बोतल यानि 159 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद किया गया और एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। शराब सिकंदरा की ओर ले जाई जा रही थी। इस तस्करी में संलिप्त अन्य शराब तस्करों कि भी पहचान की जा रही है। छपेमारी टीम में एसआई धर्मवीर कुमार-1, धर्मवीर कुमार-2, एएसआई रामकैलाश महतो सहित अन्य उत्पाद कर्मी शामिल थे।

वाइट –उत्पाद अधीक्षक सुभाष पांडेय

Join us on:

Leave a Comment