प्रमोद /सिवान
-सीवान में संदिग्ध परिस्थिति में 6लोगों की मौत हो गई हैं।हालांकि प्रशासन ने 4 लोगो की मौत की पुष्टि की है।वहीं 1 दर्जन भर लोगो की स्थिति गंभीर बनी हुई है। उनकी सीवान सदर अस्पताल इलाज किया जा रहा है।इस घटना के बाद से जिला प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है।घटना के बाद सीवान DM और एसपी गांव में कैम्प किए हुए हैं.घटना भगवानपुर थाना क्षेत्र के कौड़ियां पंचायत और अन्य गांव की है। मृतक के परिजनों के अनुसार एक दर्जन से ज्यादा लोगों की जहरीले शराब पीने से गंभीर रूप से बीमार है।वही लगातार तबियत खराब होने पर आ रहे लोगों को देखते हुए सदर अस्पताल के अलर्ट मोड़ में रखा गया है। बीमारों की स्थिति को गंभीर देखते हुए पटना रेफर किया जा रहा है। वही इस घटना के बाद राजद के विधान पार्षद विनोद जायसवाल ने पीड़ित परिवार से सदर अस्पताल में मुलाकात की और कहा कि चिकित्सा हो रही है। लेकिन इस मामले में प्रशासन दोषी है। उन्होंने सरकार से मामले की गंभीरता से जांच की मांग की।
बाइट मुकुल कुमार गुप्ता डीएम सीवान।
बिनोद जायसवाल विधायक।