रिपोर्टर — राजीव कुमार झा
स्मार्ट मीटर हटाओ पुराना मीटर लगाओ के मांग के साथ बिजली कार्यालय पर जिला कांग्रेस का जोरदार धरना प्रदर्शन
बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के आह्वान पर जिला कांग्रेस कमिटी मधुबनी के अध्यक्ष मनोज कुमार मिश्र के अध्यक्षता में स्मार्ट मीटर हटाओ पुराना मीटर लगाओ के मांग को लेकर जिला विद्युत कार्यालय के समक्ष एक दिवसीय धरना प्रदर्शन आयोजन किया गया। धरना प्रदर्शन कार्यक्रम का संचालन डिप्टी मेयर सह वरिष्ठ कांग्रेस नेता अमानुल्लाह खान ने किया। धरना प्रदर्शन के दौरान आयोजित सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस जिला प्रभारी उमेश कुमार राम ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर अखिलेश प्रसाद सिंह के नेतृत्व में ये आंदोलन तब तक जारी रहेगा जब तक अपना तुगलकी फरमान सरकार वापस नहीं ले लेती है। जिला अध्यक्ष मनोज मिश्र ने अपने संबोधन में कार्यकर्ताओं को आह्वान किया कि गांव गांव जाकर स्मार्ट मीटर की खामियों को उजागर करने की आवश्यकता है। सरकार के इस गरीब विरोधी नीति का पुरजोर विरोध कांग्रेस करेगी। आयोजित सभा को अमानुल्लाह खान, मोहम्मद साबिर, कृष्ण कुमार झा गुड्डू, रामसुंदर ट्रेयत, ज्योति झा, टेकनाथ पाठक, हिमांशु कुमार, कौशल किशोर ,सत्येंद्र पासवान,इस्तियाक अहमद, गैसुद्दीन,कौशल किशोर चौधरी, सुनील चौधरी, नवल किशोर झा,गजनफर जलाल गगन,सुरेश चंद्र झा,आनंद कुमार,अब्दुल दयाम हासिम,रणधीर सेन,अनिल चंद्र झा,मुकेश कुमार पप्पू,विजय कृष्ण झा, मोहम्मद फैजी, बबीता चौरसिया, विजय सिंह, अकिल अंजुम,देव कुमार झा,नरेंद्र झा,उपेंद्र यादव, कन्हैया झा,समितुल्लाह खान, विजय कुमार राउत,प्रजापति झा,आलोक झा अकिल अंजुम सहित अन्य बक्ताओ ने संबोधित किया।