कमला नहर से अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस!

SHARE:

रिपोर्टर — राजीव कुमार झा!

मधुबनी जिले के हरलाखी थाना क्षेत्र अंतर्गत सोहपुर गांव के नजदीक कमला नहर में एक शव देखा गया। शव देखे जाने की बात देखते ही देखते जंगल की आग की तरह फैल गया। घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गया। वही शव देखे जाने से आसपास के इलाक़े में सनसनी फैल गया है। दरअसल सोमवार की सुबह संदेहास्पद स्थिति में कमला नहर किनारे एक शव देखा गया। जिसके बाद सैकड़ों लाग की भीड़ उमड़ पड़ी। हालांकि शव का शिनाख्त नही हो सका है। वही शव पाए जाने की सूचना लोगों ने हरलाखी थाना पुलिस को दिया। सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंच कर शव का शिनाख्त करने को लेकर लोगों से पुछताछ किया, लेकिन शव की शिनाख्त नही हो पाया। फिर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी सदर अस्पताल भेज दिया है। मामले को लेकर थानाध्यक्ष जितेन्द्र सहनी ने बताया है कि मृत अज्ञात व्यक्ति की उम्र करीब 40 वर्ष आंकी गयी है। शव को देखने से लगता है कि करीब तीन से चार दिन पहले का मृत्यु है। मामले को लेकर तहकीकात किया जा रहा है। आबस्यक कानूनी कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें