एसडीएम एसडीपीओ ने बख्तियारपुर में सभी पूजा पंडालो का किया निरिक्षण!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित!


(दशहरा पर्व 2024 के अवसर पर विधि व्यस्था संधारण)
आज दिनांक 11.10.2024 को दुर्गा पूजा के अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी बाढ़, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बाढ़ 2, अंचल अधिकारी बख्तियारपुर एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी बख्तियारपुर के साथ बख्तियारपुर थाना अंतर्गत स्थापित सभी पूजा पंडाल तथा बख्तियारपुर स्थित रावण दहन स्थल का संयुक्त रूप से निरीक्षण किया गया तथा प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी, पुलिस बल के कर्तव्य पर उपस्थिति का जांच किया गया। उपस्थित दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी को विधि व्यवस्था संधारण हेतु कतिपय निर्देश भी दिया गया। साथ हीं सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारी को मुस्तैदी से ड्यूटी करने तथा असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखने का निर्देश दिया गया। पूजा पंडाल में लगाए गए सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की गई। बख्तियारपुर डाकबंगला रोड स्थित प्रतिनियुक्ति स्थल पर कर्तव्य से अनुपस्थित पाए गए दंडाधिकारी पर कारवाई की बात कही गई। इसके अतिरिक्त बाढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत अंचल अधिकारी बाढ़ के साथ सभी पूजा पंडाल का निरीक्षण किया गया तथा पूजा पंडाल के अध्यक्ष के साथ दसवीं के दिन प्रतिमा विसर्जन का समीक्षा किया गया।

Join us on:

Leave a Comment