जमीन विवाद में युवक को मारी गोली, जख़्मी ने भागकर बचाई जान!

SHARE:

संवाददाता :- विकास कुमार!

जमीनी विवाद में 25 वर्षिय युवक पर बदमाशों ने चलाई गोली। युवक भागकर बचाई अपनी जान। बाद में बदमाशों ने लाठी डंडे से मारकर गंभीर रूप से किया जख्मी। पुलिस जांच में जुटी।

सहरसा से बड़ी खबर सामने आ हैं जहां देर रात शुक्रवार को जमीनी विवाद में बदमाशो ने 25 वर्षिय युवक पर गोली चला दी,युवक भागकर बचाई अपनी जान ,लेकिन बदमाशो ने फिर युवक को घेर कर लाठी डंडे से मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर घटना को अंजाम देकर मौके वारदात से फरार हो गया।आनन फानन में परिजन जख्मी युवक को जख्मी हालत में सदर अस्पताल में करवाया भर्ती।जहां जख्मी इलाजरत है।घटना कहरा के बेल्हा टोला वार्ड नं 10 की बतायी जा रही है।वहीं सूचना मिलते ही पुलिस सदर अस्पताल पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई।
जानकारी के अनुसार जख्मी युवक की पहचान ब्रह्मदेव यादव का पुत्र सुधांशु कुमार के रूप में हुई है।जो सदर थाना क्षेत्र के कहरा कुटी स्थित बेल्हा टोला वार्ड नं 10 का रहने वाला बताया जा रहा है।

BYTE :- सदर थाना अध्य्क्ष सुबोध कुमार।
BYTE :- जख्मी युवक सुधांशु कुमार।

Join us on:

Leave a Comment