ई-रिक्शा और आँटो में आमने-सामने की जोरदार टक्कर,आधा दर्जन जख़्मी!

SHARE:

रिपोर्टर — राजीव कुमार झा

मधुबनी जिले के बेनीपट्टी हरदिया टोल के निकट गांधी चौक के नजदीक तेज रफ्तार ऑटो और ई रिक्सा में आमने सामने की टक्कर हो गई। टक्कर में करीब दोनों वाहन के चालक सहित आधा दर्जन लोग घायल हो गया। दोनों वाहनों के बिच टक्कर के बाद दुर्घटना स्थल के तरफ लोग दौर परा और देखते ही देखते लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगो ने सभी घायलों को इलाज के लिए नजदीक के अनुमंडल अस्पताल बेनीपट्टी में भर्ती कराया। जहां सभी धायलो का इलाज चल रहा है। दुर्घटना को लेकर बताया जा रहा है कि हरदिया टोल गांधी चौक के पास अंबेडकर चौक की ओर से एक ऑटो तेज गति से मल्हामोर के दिशा मे जा रही थी। वही उच्चैठ से सवारी लेकर ई रिक्सा बेनीपट्टी की ओर लौट रही थी। इसी दौरान दोनों वाहनों में जोरदार आमने सामने की टक्कर हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया है कि दोनों वाहन काफी तेज रफ्तार में थी। जिसके कारण दोनों वाहन के चालक का नियंत्रण नहीं रहा और आमने सामने की टक्कर हो गयी। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी की, दोनों वाहन के टक्कर के बाद जोरदार की आवाज सुनकर लोग दौर परे और दोनों वाहन सड़क किनारे लुढ़क गयी। उधर, स्थानीय लोगों ने बिना देर किए घायलों के परिजनों को घटना की सूचना देते हुए सभी जख्मी को अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया। घायलों की पहचान बेनीपट्टी थाना क्षेत्र के सरिसब गांव के ई रिक्सा चालक बाबू साहब यादव, लडौत के ऑटो चालक, भठ्ठीशेर के लीला देवी, अनमोल झा, कोमल कुमारी व अन्य धायलो की पहचान कर लिया गया है। वही अनुमंडल अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में महज एक एएनएम को तैनात रहने के कारण घायलों का इलाज काफी देर से शुरू किया जा सका। इस बात से जख्मी के परिजन काफी आक्रोशित दिखे और अस्पताल की व्यवस्था पर खासे नाराजगी प्रकट किया है। जिसके बाद जख्मियों को महज सुई लगाया जा सका। आप इस बात से अंदाजा लगा सकते है कि जिले में अस्पताल की क्या स्थिति है। यहां के अस्पतालो के लचर व्यवस्था को लेकर बराबर खबर निकल कर सामने आती रहती है। घटना को लेकर बेनीपट्टी थाना पुलिस को भी सूचना दी गयी है।

Join us on:

Leave a Comment