रिपोर्टर — राजीव कुमार झा!
– मधुबनी जिले के इंडो नेपाल बॉर्डर पर तैनात 48 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल सीमा चौकी पिपरौन के जवानों द्वारा गस्त ड्यूटी के दौरान भारत-नेपाल सीमा स्तम्भ संख्या 284/7 से लगभग 2.5 किलो मीटर की दूरी पर भारतीय क्षेत्र मे की गई कार्रवाई के दौरान एक बोलेरो पिकअप में रखा हुआ 225 किलोग्राम प्रतिबंधित लहसुन को गाड़ी सहित जब्त किया गया है।
यह प्रतिबंधित लहसुन नेपाल से भारत लाया गया था, तस्कर एस एस बी गश्ती दल को दूर से देखते ही गाड़ी को लहसुन सहित छोड़कर भाग निकला।
जब्त की गई प्रतिबंधित लहसुन और बरामद बोलोरो गाड़ी को अग्रिम कार्रवाई के लिए सीमा शुल्क कार्यालय पीपरौंन को सपुर्द कर दिया गया है।
भारत नेपाल सीमा पर तस्करी के साथ ही अन्य अवैध्द गतिविधियों को रोकने के लिए सशस्त्र सीमा बल लगातार अभियान चला रही है।
गोविंद सिंह भंडारी कमांडेंट 48 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल जयनगर ने बताया है कि भारत नेपाल सीमा पर होने वाली तस्करी और अन्य अपराधीक गतिविधियों को रोकथाम के लिए सशस्त्र सीमा बल प्रयासरत है और अवैध गतिविधियों को रोका जा रहा है।




