मंत्री हरि सहनी ने दरभंगा में मां दुर्गा का दर्शन किया और बिहारवासियों को विजयदशमी की शुभकामनाएँ दीं!

SHARE:

:- न्यूज़ डेस्क!

बिहार सरकार के पिछड़ा एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री हरि सहनी ने दरभंगा में मां दुर्गा का दर्शन किया और बिहारवासियों को विजयदशमी की शुभकामनाएँ दीं

दरभंगा, बिहार सरकार के पिछड़ा एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री, श्री हरि सहनी, ने महा अष्टमी एवं महानवमी के शुभ अवसर पर अपने गृह जिला दरभंगा के विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों का दौरा किया। उन्होंने लालबाग, हसन चौक, भगत सिंह चौक, वृंदावन घाट, शिवानी नगर, श्यामा माई मंदिर परिसर सहित अन्य पंडालों में पहुंचकर मां दुर्गा का दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान मंत्री ने समस्त बिहारवासियों के सुख-समृद्धि और कल्याण के लिए मां दुर्गा से मंगल कामना की।

मंत्री श्री हरि सहनी ने सभी दरभंगा वासियों सहित पूरे बिहार को विजयदशमी की बधाई और शुभकामनाएँ देते हुए कहा, “मां दुर्गा का प्रादुर्भाव ही असुरों और दुष्टों के संहार के लिए हुआ था। जिस प्रकार हम शारदीय नवरात्रि के दौरान 9 दिनों तक मां दुर्गा की आराधना करते हैं, उसी तरह हमें जीवन भर अपने समाज और देश की बहन-बेटियों को मां दुर्गा के रूप में सम्मान देना चाहिए। विजयदशमी सत्य की असत्य पर विजय का प्रतीक है और हमें इससे प्रेरणा लेनी चाहिए।”

मंत्री ने विशेष रूप से समाज में बेटियों और महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान को बढ़ावा देने पर बल दिया और कहा कि इस दिशा में हमें मिलकर कार्य करना चाहिए।
पंडाल भ्रमण के दौरान भाजपा के कई वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Join us on:

Leave a Comment