बहुजन समाज पार्टी के जन्मदाता सह संस्थापक बहुजन नायक कांशीराम साहब की 18 वीं परिनिर्वाण दिवस संपन्न!

SHARE:

रिपोर्ट- संतोष कुमार चौहान!

सुपौल :- बहुजन समाज पार्टी जिला इकाई सुपौल के तत्वाधान में बामसेफ, DS 4 एवं बहुजन समाज पार्टी के जन्मदाता सह संस्थापक बहुजन नायक कांशीराम साहब की 18 वीं परिनिर्वाण दिवस पर विचार संगोष्ठी का आयोजन नरेश कुमार राम जिला अध्यक्ष बहुजन समाज पार्टी सुपौल की अध्यक्षता में जिला अध्यक्ष का आवासीय कार्यालय चौघारा- सुपौल में पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि सुरेंद्र राम जॉन इंचार्ज ने विचार संगोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा कि धन्य था मान्यवर कांशीराम साहब जो आज बहुजनों के मुंह में आवाज दिया। भारतीय राजनीतिक एवं समाज सुधारक की दीशा में उन्होंने भारतीय वर्ण व्यवस्था में बहुजनों की राजनीति एकीकरण तथा उत्थान के लिए कार्य किया। अंत में उन्होंने दलित शोषित संघर्ष समिति DS -4 1978 ईस्वी में अखिल भारतीय पिछड़ा और अल्पसंख्यक समुदायों कर्मचारी महासंघ बामसेफ और 1984 ईस्वी में बहुजन समाज पार्टी की स्थापना किया जो देश की तीसरी सबसे बड़ी राष्ट्रीय पार्टी है और जिसको लेकर सुश्री बहन मायावती जी उत्तर प्रदेश जैसे बड़े राज्यों के चार-चार बार मुख्यमंत्री रही।
इह मौके पर जिला प्रभारी प्रदीप कुमार, विधानसभा महासचिव अनिल कुमार राम, शिवचंद्र राम प्रखंड अध्यक्ष, मुकेश कुमार, दिनेश कुमार, संदीप कुमार, राजकुमार, कृष्ण कुमार, गुड़िया देवी, भगवती देवी, तेतरी देवी, दिलखुश कुमार, नीतीश कुमार, कमलेश राम ,आदि उपस्थित थे।

Join us on:

Leave a Comment