हरियाणा की जीत हमारी है अब झारखंड और महाराष्ट्र की बारी है – ऋतुराज सिन्हा

SHARE:

रिपोर्ट- अमित कुमार!

जम्मू कश्मीर और हरियाणा विधानसभा चुनाव के आए नतीजे में भारतीय जनता पार्टी को जहां जम्मू कश्मीर में वोट परसेंटेज बड़ा है तो वही हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी की सरकार को पूर्ण बहुमत मिलने के बाद भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री ऋतुराज सिंह ने कहा कि हरियाणा की जीत हमारी है , अब महाराष्ट्र और झारखंड की बारी है । हरियाणा की जनता ने न केवल लगातार तीसरी बार भाजपा की सरकार बनाकर एक नया रिकॉर्ड बनाया है । साथ ही साथ उन लोगों को मुंहतोड़ जवाब दिया है , जिन्होंने हरियाणा की पावन धरती को पहले किसान आंदोलन का अखाड़ा बनाया , जब उस काम नहीं बना तो अग्नि वीर आंदोलन का निर्माण किया , जब उससे भी काम नहीं बना तो नूह में हिंदू मुस्लिम के दंगे करवा दिए , और जब इसमें भी फेल हो गए तब उन्होंने वहां कास्ट सेंसेक्स का छलावा देने के लिए पूरा हरियाणा घूमे । और अंत में सारी चीजों में फेल होता देखकर वहां राहुल बाबा ने जलेबी की फैक्ट्री लगाने तक का वादा कर दिया । इन सबों के बीच हरियाणा की जनता ने सभी चीजों को नाकार दिया है । हरियाणा की जनता का संकेत है देश की जनता के मन का रिफ्लेक्शन है , देश विकास चाहता है और किसी भी तरह के प्रलोभन में फंसना नहीं चाहता है ।‌ देश विकास के साथ है , देश मोदी के साथ है ।

वही बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष ने कहा है कि जो लोग 5 देश रत्न बंगले के बारे में गलत खबर चला रहे हैं और जिन लोगों ने गलत खबर चलवने की कोशिश की है उन दोनों के ऊपर कानूनी कार्रवाई करेंगे । जिसका जवाब देते हुए ऋतुराज सिंह ने कहा कि सीधी सी मेरी बात है राजनीति में एक अस्तर और एक सुचिता रखनी चाहिए ।‌ ऐसा कोई विषय बनता है तो तेजस्वी जी को चाहिए कि वह जनता के सामने आकर वीडियो दिखा दे , सच्चाई बता दे तथ्यों को साफ कर दे । तो किसी के मन में कोई भ्रम नहीं रहेगा। राजनीति में एक स्तर हमको बनाकर चलना चाहिए । तभी जनता का विश्वास राजनीति करने वालों पर बना रहेगा ।

बाइट :- ऋतुराज सिंह

Join us on:

Leave a Comment