हथियार के साथ दो नेपाली नागरिक गिरफ्तार, पूछताछ में कर रही पुलिस!

SHARE:

रिपोर्टर — राजीव कुमार झा!

डीएसपी ने प्रेस वार्ता कर कहा दुर्गा पूजा को लेकर बढ़ी है चौकसी

मधुबनी जिले के बासोपट्टी थाना पर जयनगर डीएसपी विप्लव कुमार ने बुधवार को हथियार के साथ दो नेपाली युवक की गिरफ्तारी मामले में प्रेस वार्ता करते हुए प्रेस प्रतिनिधियों को बताया है कि दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस एवं एसएसबी जवान काफी चौकस है। हर गतिविधियों पर प्रशासन की पैनी नजर है। पुलिस को भी गुप्त सूचना मिली थीं। इस दौरान भारत नेपाल सीमा पर सिमराढी एसएसबी जवानों को एक देशी कट्टा के साथ दो नेपाली युवक को पकड़ने में सफलता मिली है। 48 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल कमांडेंट की प्राप्त सूचना एवं विभाग को प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक राजेश कुमार के नेतृत्व में विशेष चेकिंग अभियान के दौरान कारवाई किया गया है। भारत-नेपाल सीमा स्तम्भ संख्या 276/5 से लगभग 10 मीटर अंदर भारतीय क्षेत्र की तरफ दो संदिग्ध नेपाली व्यक्तियों को देखा गया। जिसे सशस्त्र सीमा बल जवानों ने रोक कर तलाशी लिया तो उनके पास से अबैद्ध हथियार बरामद हुई। जिसे हथियार बरामद होने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार युवकों का पहचान नेपाल धनुषा जिला के चौरा कोयलापुर का भारत प्रसाद यादव के पुत्र दीपेश यादव, 20 वर्ष एवं रामलक्षण यादव के पुत्र जिसन कुमार यादव, 30 वर्ष के रूप में किया गया है। जब्त किए गए देशी कट्टा ,बरामद बाईक एवं गिरफ्तार व्यक्तियों को अग्रिम कार्रवाई हेतु पुलिस थाना बासोपट्टी को सपुर्द कर दिया गया। पुलिस ने दोनों का विधिवत तलाशी लेते हुए मोबाईल एवं कुछ नकद राशि भी जब्त कर लिया। डीएसपी ने आगे बताया है कि एसएसबी एवं पुलिस के सहयोग से इस मामले में आगे की प्रक्रिया चल रही है। पुलिस ने गिरफ्तार दोनो युवक को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। डीएसपी ने कहा कि सीमा से सटे गांवों में पुलिस एवं एसएसबी पैनी नजर बनाई हुई है। चप्पे चप्पे पर पुलिस की कड़ी नजर है। मौके पर सर्किल इंस्पेक्टर संजय कुमार सिंह,थानाध्यक्ष अरविंद कुमार,अपर थानाध्यक्ष गौरव कुमार,एसआई प्रिया कुमारी,एएसआई सुशील कुमार सहित कई पुलिस पदाधिकारी मौजूद थें।

Join us on:

Leave a Comment