मधुबनी काली मंदिर के गंगासागर पोखर में अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से मची सनसनी!

SHARE:

रिपोर्टर — राजीव कुमार झा

मधुबनी शहर के काली मंदिर परिसर स्थित गंगासागर पोखर में संदिग्ध अवस्था में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फ़ैल गया है। शव स्थानीय लोगों ने देखा तो इसके बाद हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने इस बात की सूचना नगर थाना की पुलिस को दिया। सूचना मिलते ही नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंचकर थाना अध्यक्ष सह इंस्पेक्टर सत्येंद्र कुमार की उपस्थिति में जांच पड़ताल शुरू कर दी है। वहीं नगर थाना अध्यक्ष सत्येंद्र कुमार के द्वारा एफ एस एल की टीम को जानकारी दी गई। एफ एस एल की टीम मौके पर पहुंच कर जांच परताल कर चले गए। वही मृतक के शव की अब तक पहचाना नहीं हुई है। मृतक की उम्र लगभग 30 से 35 वर्ष बताई जा रही है। पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर कागजी प्रक्रिया के बाद पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मधुबनी भेज दिया है। वही घटना का जांच पड़ताल में मधुबनी नगर थाना की पुलिस जुट गई है। शव को पहचान के लिए सुरक्षित रखा गया है।

Join us on:

Leave a Comment