जयनगर पुलिस ने बाइक चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, कई बाइक जब्त, चार गिरफ्तार!

SHARE:

रिपोर्टर — राजीव कुमार झा!

मधुबनी जिला के जयनगर थाना क्षेत्र से बाइक चोरी मामले में चार बाइक चोर को गिरफ्तार कर जयनगर पुलिस ने न्यायिक हिरासत में भेजा दिया है। गिरफ्तार बाइक चोरों के पास से चोरी की पांच बाइक भी पुलिस को बरामद हुई है। इसी गिरफ्तारी को लेकर बुधवार को जयनगर थाना परिसर में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में जयनगर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विप्लव कुमार ने अन्तर्राज्यीय बाइक चोर गिरोह के खुलासे की जानकारी देते हुए प्रेस प्रतिनिधियों को बताया है कि गुप्त सूचना मिली थी कि ग्राम बेलही स्थित कुन्दन यादव के घर पर कुछ अपराधकर्मी एकत्रित हुए है। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी,जयनगर के निर्देशन में प्रशिक्षु डीएसपी सह थानाध्यक्ष जयनगर अंकुर कुमार द्वारा त्वरीत कार्रवाई करते हुए एक टीम का गठन कर ग्राम बेलही स्थित कुन्दन यादव के घर पर छापामारी किया गया। छापामारी के क्रम में कुन्दन यादव के घर से चोरी का दो बाइक एवं कुन्दन यादव, बलराम पासवान,मनोज कुमार साह को गिरफ्तार किया गया। तथा कुन्दन यादव के निशानदेही पर रंजीत कुमार साह के घर पर गठीत टीम के द्वारा छापामारी के क्रम में चोरी का तीन बाइक बरामद किया गया है। वही रंजीत कुमार साह को गिरफ्तार किया गया। इस संदर्भ में जयनगर थाना कांड सं0-296/24 धारा-317 (5)/3 (5) बी०एन०एस० के अन्तर्गत दर्ज किया गया है। इस छापामारी दल में प्रशिक्षु डीएसपी सह थानाध्यक्ष जयनगर अंकुर कुमार,एसआई शेषनाथ प्रसाद,संतोष कुमार सिपाही अशोक कुमार सिंह,रितेश कुमार, अशोक मालाकार, रमण राज सहित अन्य पुलिस कर्मी शामिल थे।

Join us on:

Leave a Comment