पुलिस दबाव में जीविका दीदी को जलाकर मारने का आरोपी ने किया सरेंडर!

SHARE:

:-रागिनी शर्मा !

बीते 9 अगस्त को मराँची थाना में जीविका दीदी रीना देवी को जलाकर मार डालने की घटना सामने आई थी। सम्बंधित कांड में 10 अगस्त को प्राथिमिकी दी गई थी जिसमे मराँची निवासी गुलशन कुमार को मृतिका के पति कृष्ण मुरारी प्रसाद के लिखित बयान परआरोपी बनाया गया था। तब से पुलिस उसकी खोज में लगातार छापे मार रही थी। पुलिस ने उसके हर दोस्त, यार और रिश्तेदारों के अलावा संभावित ठिकानों पर दबिश देनी शुरू कर दी थी। इससे परेशान आरोपित ने आज बाढ़ व्यवहार न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया।

थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने आरोपी के आत्मसमर्पण की पुष्टि करते हुये बताया कि आरोपी तक पुलिस लगभग पहुँच चुकी थी, पुलिस दबाव के कारण उसने आत्मसमर्पण कर दिया है।

पैसे की लेन देन में इस कांड को अंजाम देने की बात सामने आई थी और तभी से इस कांड को लेकर पुलिस पर भारी दबाव था।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें