धीरज शर्मा भागलपुर

:-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कौशल भारत कुशल भारत के सपने को साकार करने की कोशिश में आज से भागलपुर जिले के छज्जूपुर नसरत खानी नाथनगर में यूएसबी एजुकेशनल फाउंडेशन ट्रस्ट काम करने शुरू कर दिया कृषि विश्वविद्यालय सबौर के कुलपति डॉ अरुण कुमार ने आज यूएसबी एजुकेशनल फाउंडेशन ट्रस्ट के प्रधान कार्यालय और वेबसाइट का विधिवत उद्घाटन किया उन्होंने अपने उद्घाटन भाषण में प्रधानमंत्री के कौशल भारत कुशल भारत के आवाहन पर सरजमी पर उतारने की दिशा में ट्रस्ट के इस प्रयास की भरपूर सराहना की उन्होंने कहा कि यदि ट्रस्ट भविष्य में कृषि पर आधारित शैक्षणिक महाविद्यालय शुरू करता है और शैक्षणिक कार्यक्रम किसानों के कौशल से जुड़ा होता है विश्वविद्यालय के साथ एमओयू और हस्ताक्षर करेगा कुलपति ने ट्रस्ट को आश्वासन दिया कि कृषि आधारित पदाधिकारी कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के वैज्ञानिक सहयोग करेंगे उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता ट्रस्ट की चेयरमैन विनीता कुमारी ने की।
चेयरमैन विनीता कुमारी ने अपने संबोधन ट्रस्ट का उद्देश्य पर प्रकाश डाला और कहा कि ट्रस्ट की कोशिश है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कौशल भारत कुशल भारत के सपने को पूरा करना है गांव के ग्रामीणों को तकनीकी शिक्षा के माध्यम से स्किल बनाना है ट्रस्ट का लक्ष्य है जितने ग्रामीण आत्मनिर्भर बन सके और आर्थिक रूप से सफल हो सके समारोह में मुख्य अतिथि तिलका मांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के पूर्व रजिस्ट्रार डॉ उमेश प्रसाद सिंह और अन्य बुद्धिजीवी उपस्थित थे साथ ही कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन इंजीनियर दिवाकर कुशवाहा ने किया|




